महाशिवरात्रि पर शहर से लेकर देहात मे भी अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। महाशिवरात्रि पर जिले भर में पुलिस फोर्स अलर्ट रहा। शहर से लेकर देहात तक के मंदिरों पर सुरक्षा के लिए पुलिस टीमें तैनात रही। जिले भर में जुलूसों और शोभायात्रा पर भी पुलिस और खुफिया विभाग की नजरें रही। होली से पहले पुलिस महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल निपटाने में लगी रही। सुबह से ही नाथ नगरी के सातों नाथ मंदिरों पर महाशिवरात्रि पर काफी भीड़ रही है। लिहाजा शहर को सबसे ज्यादा संवेदनशील मानकर सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। मंदिरों के बाहर से लेकर भीतर तक पुलिस कर्मी तैनात रहे। वर्ष 2016 में सिटी सब्जी मंडी में कर्मशाला गेट पर इसी दिन शिवलिंग स्थापित करने को लेकर हिंदू जागरण एकता समिति के कार्यकर्ताओं ने गड्ढा खोदना शुरू कर दिया था। इससे दूसरे पक्ष में रोष फैल गया था। शिकायत पर पुलिस ने निर्माण रुकवाया था। एडीजी ने महाशिवरात्रि पर सतर्कता के लिए क्यूआरटी भी लगी रहीं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक बरेली में 177 शिवमंदिरों में जलाभिषेक किया जा रहा है। कुल बीस शोभायात्रा या जुलूस निकाले गए और 16 जगह मेले लगे। पूरे बरेली रेंज में 394 मंदिरों में जलाभिषेक किया गया। इसके अलावा फतेहगंज पश्चिमी के प्रमुख मंदिरों पर भी पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। टोल प्लाजा स्थित कावड़िया मंदिर पर बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यहां पर पुलिस बल अधिक संख्या पर मौजूद रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।