भोजीपुरा मे खड़े टेपो मे टकराया सवारी भरा टेंपो, चालक की मौत

भोजीपुरा, बरेली। शनिवार की दोपहर भोजीपुरा मे एक भीषण हादसा हो गया। दो सवारी भरे टेंपो आपस मे ही भिड़ गए। टक्कर इतनी जोर की थी कि एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन उसे निजी अस्पताल मे ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार थाना भोजीपुरा के धौराटांडा के रहने वाले 46 वर्षीय जाहिद सवारियां भरकर बरेली की ओर आ रहे थे। वह ऑटो लेकर डोहरियां गांव के ओवरब्रिज के पास पहुंचे ही थे कि उनका ऑटो वहां पर पहले से खड़े एक ऑटो मे तेजी से जा टकराया। जिसकी वजह से जाहिद का ऑटो आगे की तरफ से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो चला रहे जाहिद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन मे उन्हें भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल मे ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार को जब इसकी सूचना मिली तो कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि जाहिद की 10 वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उनके चार बच्चे भी है। परिवार के पालन पोषण के लिए ऑटो चलाया करते थे। लोगों की माने तो टेंपो में कई सवारियां बैठी थी। मगर अन्य सवारियों को ज्यादा चोट नही लगी। कई सवारियां मामूली रूप से जख्मी हो गई। बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *