भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया होली महोत्सव, एक दूसरे को लगाया गुलाल

बरेली। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने गुलाल लगाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी और कहा यह रंगों का त्यौहार है। हम सबको मिल जुलकर होली के पर्व को मनाना चाहिए। और आपस मे एक दूसरे के गले लगकर होली की शुभकामनाएं देनी चाहिए। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की हार्दिक शुभकामनाएं और एक दूसरे के गुलाल लगाया। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने सभी कार्यकर्ताओं को फूलों की वर्षा कर एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। भाजपा मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने कहा भाजपा कार्यालय पर होली महोत्सव पर्व को धूमधाम से मनाया गया। जिसमे सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और फूलों और गुलाल की वर्षा की और सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे की गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गुलशन आनंद, पूरनलाल लोधी, देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, विष्णु अग्रवाल, योगेंद्र शर्मा, अमन सक्सैना, जीपीएस पाल, अमरीश कठेरिया, विपिन भास्कर, अजय चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, राहुल लखोटिया, ज्ञान प्रकाश लोधी, कन्हैया राजपूत, मोहित तिवारी, दर्पण पाठक, सौरभ सिंह तोमर, शिवम वाल्मीकि, सुमित योगी सहित समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।