* उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर-भगत सिंह वर्मा
सहारनपुर- आज यहां पेपर मिल रोड कार्यालय पर एक बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां लगातार समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है कोई भी अधिकारी और कर्मचारी किसी भी विभाग का बिना रिश्वत लिए कोई जायज काम भी करने को तैयार नहीं है।रिश्वत की सीमा भी पहले से कई गुना बढ़ चुकी है।शासन का प्रशासन पर कोई अंकुश नहीं रह गया है।अधिकारी और कर्मचारी बेलगाम हो चुके हैं। इसका सबसे बड़ा कारण उत्तर प्रदेश का बड़ा राज्य होना ही है। उत्तर प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा काफी महंगी हो चुकी है।शिक्षा और चिकित्सा आम आदमी की पहुंच से दूर हो चुकी है।आम आदमी की क्रय शक्ति लगातार घटती जा रही है। बड़ा राज्य होने के कारण कानून व्यवस्था एकदम चौपट हो चुकी है।सभी विकास कार्यों में भारी कमीशन खोरी हो रही है।चारों तरफ लूट मची हुई है।राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि इन लगातार बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले 6 मंडल 8 करोड़ जनसंख्या को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण ही है।जिसके लिए यहां के 8 करोड लोगों को जाति बिरादरी धर्म पार्टी व दलों से ऊपर उठकर संघर्ष करना होगा। भगत सिंह वर्मा ने महामहिम राष्ट्रपति जी माननीय प्रधानमंत्री जी माननीय गृहमंत्री जी को पत्र लिखकर राज्य पुनर्गठन आयोग गठित करके देश की उन्नति के लिए छोटे-छोटे राज्यों का निर्माण करके पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण करने की मांग की। छोटा राज्य देश ही नहीं दुनिया में उन्नति और विकास के मॉडल हैं। जब अमेरिका में 50 राज्य हो सकते हैं।तो उत्तर प्रदेश में चार राज्य क्यों नहीं हो सकते हैं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर यहां आईआईटी आईआईएम एन आईटी जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान होंगे।और चिकित्सा के क्षेत्र में एम्स और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल होंगे। जिनमें सभी को शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क होगी।यह प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे अग्रणी और विकसित राज्य होगा।जिसमें किसान और मजदूर गरीब नहीं होगा। और यहां के प्रत्येक व्यक्ति को उसका हक मिलेगा।भगत सिंह वर्मा ने युवा शक्ति को आगे आकर पृथक राज्य के निर्माण में संघर्ष करने का आह्वान किया। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रामकुमार नेता ने कहा कि छोटा राज्य सभी प्रकार से बेहतर है।आम लोगों की पहुंच आसानी से सरकार तक है। रामकुमार नेता ने कहा कि छोटा राज्य हरियाणा पंजाब उत्तराखंड तेलंगाना छत्तीसगढ़ इसके उदाहरण है। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की और संचालन प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने किया। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता रोहित गौतम प्रदेश मीडिया प्रभारी दुष्यंत सिंह प्रदेश सचिव मास्टर रईस अहमद प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मूर्तजा सलमानी प्रदेश सचिव मोहम्मद मुखिया त्यागी हाजी साजिद हाजी सुलेमान मोहम्मद मोहम्मद इरफान प्रदेश सचिव ऋषिपाल गुर्जर मंडल प्रभारी डॉक्टर खालिद अहमद सुधीर चौधरी अरविंद चौधरी रविंद्र प्रधान मांगेराम सैनी डॉक्टर यशपाल त्यागी सुभाष त्यागी हाजी वली मोहम्मद राव खालिद जिला मंत्री महबूब हसन आदि ने भाग लिया।
— सहारनपुर से रविश आब्दी
पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर ही समस्याएं हल होगी-भगत सिंह वर्मा।
