पूर्व भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने राहुल गांधी को फेसबुक पर पछाड़ा

* 2 मिलियन इंगेजमेंट के साथ तीसरे स्थान पर, समर्थकों में बेहद उत्साह…

सहरानपुर – फेसबुक की साप्ताहिक रेटिंग में सहारनपुर के पूर्व भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कांग्रेस के युवराज समझे जाने वाले राहुल गांधी को पछाड़ने में सफलता अर्जित की है, जिसे लेकर उनके समर्थकों में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है।
बंगाल चुनाव के बाद जहां उत्तर प्रदेश में चुनाव की धमक जा रही है और बंगाल में अथक मेहनत के बाद भी भाजपा को अपेक्षित सफलता नही मिल पाई है और उत्तर प्रदेश में चुनावी समीकरणों में तेज़ी से हो रहे बदलाव के कारण पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव 2.9 मिलियन इंगेजमेंट के साथ टॉप पर है जबकि देश के पीएम नरेंद्र मोदी 2.5 मिलियन इंगेजमेंट के साथ दूसरे स्थान पर है और सबको हैरान करते हुए सहारनपुर के पूर्व एवं अभूतपूर्व भाजपा सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को पछाड़ते हुए 2 मिलियन इमगेजमेंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचकर सहारनपुर का गौरव बढ़ाया है जिसके चलते ही देश के महत्वपूर्ण लोगो ने उन्हें ट्वीट करके शुभ कामनाएं व्यक्त करते हुए पहले स्थान पर आने की मंगल कामनाएं व्यक्त की है और लंबी सफल राजनीतिक यात्रा की भी मंगल कामनाये व्यक्त की है।चौथे स्थान पर राहुल गांधी सांसद और पांचवे स्थान पर रेल मंत्री पीयूष गोयल, छठे स्थान पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सातवें नम्बर पर देश के गृहमंत्री अमित शाह और आठवें नम्बर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा घोषित की गई हैं।
पुर्व भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने सहारनपुर तक डबल रेल लाइन सहित सहारनपुर के लिए यूनिवर्सिटी आदि के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करते हुए सहारनपुर वासियो को अपेक्षित महत्व देने के लिए सकारात्मक कार्य करके विशेष लोकप्रियता अर्जित की लेकिन समीकरणों के कारण बहुत कम अंतर से पराजित हुए जिसे लेकर आज भी उनके समर्थक और सहारानपुर के प्रबुद्ध जन इस कार्यकाल में होने वाले विकास में स्वयं को पिछड़ता हुआ पा रहे है जबकि भाजपा को ऐसे होनहार युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी देकर प्रोत्साहित किया जाता तो भाजपा वाले अपने इस अभूतपुर्व युवा नेता पर और भी गर्व महसूस करते। कुछ भीतर घाती उनकी इस सफलता को लेकर अवश्य दुविधा में है कि उन्हें बधाई दें भी तो कैसे? उन्हें देश भर से बधाई देने वालो का सिलसिला बदस्तूर जारी है जो उनकी सहरानपुर से लेकर देशभर में फैली कीर्ति और वैभव की गाथा बयां कर रही है।

– सहारनपुर से मन्थन चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।