शहर में आने वालों को रौशनी देख कर लगना चाहिए कि खुशियाँ का पर्व दिपावली आ गया : चिन्मयी गोपाल

राजस्थान/बाड़मेर –  नगर परिषद बाड़मेर की ओर से दिपोत्सव के त्यौहार दीपावली पर शहर के सभी चौराहों को सजाने के लिए बेहतरीन योजना बनाई है। इस बार शहर में आधुनिक एलईडी लाइटों के साथ ही रग बिजली रोशनी वाली लाइट्स लगाई जाएगी। जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने जिला प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान बाड़मेर जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने शहर की सभी जर्जर सड़कों और गलियों की खराब स्ट्रीट लाइटों को दिवाली से पहले ठीक करने के निर्देश दिए हैं साथ ही शहर के प्रमुख सड़क मार्गों पर विधुत पोलों पर रग बिरगी लाइटों लगाने का कहा।

जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने कहा कि दिवाली पर शहर को जगमग करने के लिए नगर परिषद ने योजना बना ली है। नगर परिषद और प्रशासन इसके लिए शहर को अलग-अलग जोन में बांटकर काम शुरू कर दिया है। शहर में पहले से लगी तिरंगा लाइट भी खराब पड़ी है उसे जल्दी ठीक करते हुए अहिंसा सर्किल से सर्किट हाउस रोड़ पर, नेहरू नगर पुल से लेकर सिणधरी चौराहे तक, कलेक्टर बगलें से लेकर राय कालोनी रोड़ पर, महात्मा ईश्वर दास चारण छात्रावास रोड़, चौहटन रोड़ सहित कई अन्य सड़क मार्गों पर भी लोगों को रोशनी नज़र आना चाहिए। अन्य जगहों पर पहले भी नगर परिषद ने तिरंगा लाइट लगाई थी इनमें से आजकल अधिकतर खराब पड़ी है नगर परिषद इन तिरंगा लाइटों को ठीक करवाएगा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी चिन्मयी गोपाल के निर्देशानुसार
नगरपरिषद द्वारा शहरी क्षेत्र में जहाँ पर भी पहले रोड़ लाइट्स लगाई हुई हैं उन्हें ठीक करें । इसके अलावा शहर में कहीं पर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है इसके लिए विधुत टीम तुरंत भेजकर ठीक करवा रहे हैं। रेल्वे स्टेशन मुख्य रोड पर शाम होते ही पहले अंधेरा छा जाता था लेकिन आजकल शहर के लोगों को रौशनी देखकर बहुत खुशी होती है। शहरवासियों को उम्मीद जगी है कि दिवाली पर्व पर अन्य सड़कों और गलियां तो रोशन नजर आएंगी।

नगर विकास न्यास बाडमेर के सचिव और नगर परिषद आयुक्त विवेक व्यास ने बताया की फिलहाल शहर मे कुछ रोड़ लाइटें खराब होने से कई जगहों पर शाम को अंधेरा रहता था जिससे शहरवासियों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा था दिपावली से पहले ही शहर की बन्द स्ट्रीट लाइटों और तिरंगा लाइटों को ठीक करवा दिया गया । इसके लिए विधुत शाखा इन्चार्ज सुरेश चौधरी, तकनीशियन औम सिंह, मांगु सिंह, औम सिंह गांधीनगर सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा खराब लाइट की रिपेयरिंग व बदलने की कार्रवाई शुरू करा दी है यहां तक की पब्लिक पार्क में भी पहले से काफी सुधार किया गया है और आगे भी प्रयास जारी रहेंगे साथ ही भौलिये री कृपा मार्ग पर खराब लाइटों को रिपेयरिंग करना होगा और ज्यादा खराब होंगी तो बदलकर वहां पर एवं अन्य विधुत विहीन पोलो पर नयी एलईडी लाइट लगाई जा रही है।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *