श्री हिन्दू लखारा समाज विकास संगठन का दीपावली स्नेह मिलन समारोह संपन्न

राजस्थान/बाड़मेर- श्री हिन्दू लखारा समाज विकास संगठन की जिला कार्यकारिणी की ओर से दीपावली के पावन पर्व पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत इंदिरा कॉलोनी स्थित संगठन के जिलाध्यक्ष चम्पालाल राठौड़ के निवास स्थान से हुई। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर खुशियां साझा कीं।इस दौरान जिलाध्यक्ष चम्पालाल राठौड़ ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

संरक्षक हंजारीमल चौहान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने पर जोर दिया। संरक्षक उदाराम चौहान एवं महामंत्री कमलेश हाटड़िया ने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को बढ़ावा देना भी है। हमें अपने परिवार एवं समाज के साथ मिलकर इन अवसरों का आनंद लेना चाहिए तथा समाज को खुशहाल और संगठित बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए।

इस दौरान सभी समाजबंधुओं ने एक-दूसरे के घर जाकर मुंह मीठा करवाया तथा दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अनूठी पहल के माध्यम से जिला कार्यकारिणी ने आपसी मेलजोल, सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए दीपावली का महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर जिला संगठन के उपाध्यक्ष हीरालाल राठौड़, कोषाध्यक्ष भगवानदास राठौड़, मीडिया प्रभारी रितेश चौहान, प्रचार मंत्री थानचन्द राठौड़, मनोज कुमार हाटड़िया कालन्द्री, दिनेश, दीपक, मोहित, प्रियांशु, पीयूष, राजेंद्र, जितेंद्र, प्रकाश सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *