पूजा यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते गोल्ड:केवल हरियाणा का ही नहीं,पूरे भारत का नाम किया रोशन

हरियाणा/नारनौल- गांव ( पटीकरा) निवासी पूजा यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो गोल्ड मेडल जीतकर देश -प्रदेश व अपने गांव का नाम रोशन किया है।

पूजा यादव के पिता सुधीर यादव ने बताया कि 13 से 17 फरवरी को थाईलैंड में आठवीं अंतरराष्ट्रीय स्ट्रैंथ वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सीनियर खिलाड़ी पूजा यादव ने 72 किलो भार वर्ग में कुल 255 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

पूजा यादव ने इंक्लाइंड बेंच प्रेस में कुल 87.5 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में कुल 20 देशों के खिलाडिय़ों ने अपना दमखम दिखाया।उन्होंने कहा कि पूजा यादव ने दो गोल्ड मेडल जीतकर अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।पूजा यादव ने इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपने प्रदेश के लिए अनेक मेडल जीते है।

इस प्रतियोगिता के लिए पूजा ने सुबह-शाम 6 घंटे की कड़ी मेहनत कीए जोकि रंग लेकर आई। पूजा यादव के पिता सुधीर यादव एक निम्न वर्गीय किसान और माता इंदिरा देवी एक ग्रहणी है। पूजा यादव ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने गुरु को दिया।

अपनी इस जीत के बाद खिलाड़ी पूजा यादव ने कहा कि समाज में महिला खिलाडिय़ों को आगे लाने के लिए एवं उनका भविष्य उज्जवल बनाने के लिए उनके माता-पिता और समाज को भरपूर प्रयत्न करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।