68वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह प्रतियोगिता का हुआ विधिवत शुभारम्भ

चण्डीगढ -राज्यपाल हरियाणा श्री सत्यदेव नारायण आर्य मुख्य अतिथि की घोषणा के साथ ही हरियाणा पुलिस परिसर के वच्छेर स्टेडियम मधुबन में आयोजित हो रही 68वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ हो गया। 24 फरवरी से 28 फरवरी तक चलने वाली इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्य एवं अर्धसैनिक बलों से 36 टीमों के 2232 खिलाड़ी भाग ले रहें हैं। इनमें 576 महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। सभी टीमों ने शुभारम्भ समारोह में मार्च पास्ट में भाग लिया। मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि का अभिवादन किया। डीजीपी हरियाणा मनोज यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भी भेट किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन मेें कहा कि शिक्षा के साथ साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए खेल भी महत्तवपूर्ण है। हरियाणा खेलो का हब है। खेल व पुलिस आज एक दुसरे के पूरक हैं। पुलिसबलों ने देश को अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।
उन्होने कहा कि पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को विकट परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। ऐसे में जवानों के लिए खेल प्रतियोगिताएं व प्रतिस्पर्धाएं बहुत जरुरी होती हैै इस से कर्मचारी तनावमुक्त होकर अपनी डयूटी का निर्वहन अच्छे से करने में सक्षम बनता है। खेल आयोजनों से पुलिस जवनों का मनोबल बढ़ता है। खेलों से टीम भावना के साथ साथ कर्त्तव्यपरायणता की भावना विकसित होती है। खेल व्यक्ति को अनुशासन सिखाता है और अनुशान देश को महान बनाता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। खेलों में प्रदेश की बेटियों ने भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। उन्होनें से अपने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की। ताकि उनका शारीरिक व मानसिक विकास हो और वे देश की उन्नति में अपना योगदान दे सके। उन्होनें आशा व्यक्त की कि सभी खिलाड़ी प्रेम-प्यार से अच्छे खेल का प्रदर्शन करेगें। उन्होंने देश भर से आए सभी खिलाडियों का स्वागत किया और इस आयोजन के लिए हरियाणा पुलिस को बधाई दी।
हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज कुमार यादव ने मुख्य अतिथि, निर्णायक मंडल और भाग ले रही टीमों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में बॉंक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग, कबड्डी, वेटलिफ्ंिटग व कुश्ती सहित पांच मुख्य मुकाबले होंगे। जिनमें 24 राज्योें, 04 केंद्र शासित प्रदेशों व 08 अर्धसैनिक बलों के खिलाड़ी अपने राज्य और संस्था के गौरव के लिए अपने प्रदर्शन करेंगे। सभी स्पर्धाओं के लिए मधुबन परिसर में अलग-अलग स्थान निश्चित किए गए हैं।
मेजबान हरियाणा पुलिस, आन्ध्रप्रदेश, बिहार, छतीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मघ्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडू, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तरप्रदेश, उतराखंड, पश्चिम बंगाल, चण्डीगढ़, दिल्ली, जम्मु एवं कश्मीर, पुदुचेरी पुलिस, असम राईफल, सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत तिब्बत बार्डर पुलिस, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्द(एनएसजी), रेलवे पुलिस फोर्स, सशस्त्र सीमा बल की टीमें भाग ले रही है।
आयोजन सचिव एवम हरियाणा सशस्त्र पुलिस, मधुबन के महानिरीक्षक हरदीप सिहं दून ने मुख्य अतिथि एवम सभी का आभार व्यक्त किया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वागतगान व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पुलिस अधिकारियों ने रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लिया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर एडीजीपी डॉ. आर.सी. मिश्रा, एडीजीपी श्रीकांत जाधव, महानिरीक्षक भारती अरोड़ा, हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक योगिन्द्र सिहं नेहरा, उप महानिरीक्षक कुलविंद्र सिहं, उपायुक्त करनाल, श्री निशांत यादव, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिहं भौरिया, पंचम वाहिनी के आदेशक सुरेंद्रपाल सिंह, चतुर्थ वाहिनी के आदेशक राजेंद्र कुमार मीणा, द्वितीय वाहिनी के आदेशक अशोक कुमार, प्रथम वाहिनी की आदेशक समिति चौधरी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।