Breaking News

पुलिस को मिली सफलता:4 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

रेणुकूट/सोनभद्र- पुलिस चौकी अंतर्गत शनिवार की देर रात में मुर्धवा के राधा कृष्ण मंदिर के समीप ग्यारह मोबाइल सेट, दो लैपटॉप व एक डेस्कटॉप मॉनिटर के साथ चार शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिपरी क्षेत्राधिकारी राहुल मिश्रा ने चौकी परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी दी। बताया कि बीते 13 अक्टूबर की रात शिवा पार्क व्यापार के इलाके में स्थित अंजली इलेक्ट्रॉनिक गुड्स दुकान से तेरह मोबाइल दो लैपटॉप और दो डेस्कटॉप मॉनिटर चोरी हो गए थे। दुकानदार की तहरीर पर इंस्पेक्टर पिपरी की अगुवाई में टीम गठित कर चोरों को पकड़ने के लिए सक्रिय पुलिस को शनिवार की रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध राधा कृष्ण मंदिर के पास इकट्ठा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित कुमार पाठक पुत्र परमानंद पाठक, राजा शर्मा पुत्र कृष्णा शर्मा, सूरज शर्मा पुत्र परसू शर्मा, शेष कुमार गिरी उर्फ बबइया पुत्र प्रमोद कुमार गिरी निवासी वार्ड नंबर दो चाचा कॉलोनी रेणुकूट को पकड़ उनके पास से चोरी के ग्यारह मोबाइल सेट दो लैपटॉप व एक डेक्सटॉप मॉनिटर बरामद किए। सभी आरोपियों को धारा 380, 457, 411 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में पिपरी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र राय, चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल अतुल कुमार सिंह,रत्नेश कुमार सिंह शामिल रहे।

रिपोर्ट-:सर्वेश सिंह रेणुकूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *