धार्मिक स्थल पर चोरी से चलाई जा रही बिजली, काटा कनेक्शन

बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल के परिसर की ओर बनी मजार मे पिछले कई महीनों से बिजली चोरी से जलाई जा रही थी। प्रतिबंधित मांस प्रकरण के बाद संगठन और पुलिस प्रशासन जब जांच में जुटा तो इसका पता चला। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मजार का अवैध कनेक्शन हटाने के साथ ही तारा दी जब्त कर लिए है। वही मजार का नक्शा राजस्व विभाग में है या नहीं इसका भी पता लगाया जा रहा है। मजार के इतिहास के बारे मे मौजूद लोगों से पूछा तो कुछ ने बताया कि मजार 500 साल पुरानी है। हालांकि कई सवाल करने के बाद 5 साल से काबिज होने की बात कबूली मजाक के आसपास अस्पताल निर्माण के लिए आई काफी सामग्री भी अवैध रूप से कब्जा की गई थी। जिसमें से कुछ सामान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने वापस लिया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि अवैध कब्जे के लिए जिले की बड़ी दरगाह से नाम जोड़ा गया है। उन्होंने बिजली चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। एसडीओ ने बताया कि बिजली विभाग ने तीन सौ बेड कोविड अस्पताल के नाम बिजली कनेक्शन दिया है। इसके बाद से चोरी हो रही। इसका बिल भी अस्पताल प्रशासन भुगत रहा था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।