ज्ञान, भक्ति व कर्म का उपदेश देती है गीता, निःशुल्क वितरण का किया शुभारंभ

मीरगंज, बरेली। कस्बा मीरगंज में संस्कृति बचाओ अभियान के तत्वाधान मे सोमवार को गुरु नानक जयंती अवसर पर अमर पैलेस में निशुल्क श्रीमद्भागवत गीता के निशुल्क वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु नानक के चित्र पर मुख्य अतिथि सहित अन्य लोगो ने दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नलिन सिंह चौधरी ने कहा कि गीता द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को संवारना चाहिए। सत्याना मढ़ी के स्वामी दिनेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भौतिक युग की चकाचौंध में करोड़ों लोग बह रहे हैं। जितना आधुनिक साधनों के पीछे भाग रहे हैं, उतना ही अशांति की लहर बढ़ती जा रही है। आज के युग मे श्रीमद्भागवत गीता के बिना कोई सहारा नहीं है। शांति का एक मात्र सरल उपाय बताने की क्षमता अगर किसी ग्रंथ में है तो वह श्रीमद्भागवत गीता में है। भगवान ने अर्जुन को माध्यम बनाकर मनुष्य मात्र के लिए ज्ञान, भक्ति कर्म का उपदेश दिया है। निष्काम कर्म प्रत्येक प्राणी के लिए शांति प्रदान करता है। भक्ति के द्वारा जीवन में सरलता सहजता आदि गुणों के द्वारा मनुष्य आध्यात्मिक और भौतिक दोनों जीवन में सुख शांति प्राप्त कर सकता है। ज्ञान की अवस्था प्राप्त कर लेने पर मनुष्य का आवागमन छूट जाता है जो मनुष्य जीवन का परम लक्ष्य है। कार्यक्रम में कवि गोपाल पाठक ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता जीवन के उच्च शिखर छूने में सहायक है। वहीं विशाल गंगवार ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता को जन-जन में प्रचार प्रसार करना है और 5100 श्रीमद् भागवत गीता का वितरण करने का लक्ष्य रखा है। जोगी पटेल ने इस मुहिम में सभी को शामिल होने के लिए आवाहन किया। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि राहुल यदुवंशी, रमन जायसवाल, चक्रवीर सिंह चौहान, अवधेश गंगवार, सचिन त्रिवेदी, सीपी सिंह, गजेंद्र गंगवार, सुनील यादव, शैलेश पांडे, जगदीश शर्मा, गोपाल शर्मा, अशोक उपाध्याय, राजीव गंगवार, बॉबी यादव, अनिल श्रीवास्तव, जयवीर गंगवार, राजेश गंगवार, निरंजन यदुवंशी, जगदीश शर्मा, राजीव गंगवार, सुमित गंगवार सहित राजेश गंगवार, विवेक पटेल, हरीश गंगवार, अभिषेक गंगवार, पवन गंगवार, हितेश गंगवार, सुमित कर्मी, संजय श्रीवास्तव, गोविंद यादव, नितिन शर्मा, महेंद्र कश्यप समेत संत मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।