सोमवार को देसी घी का जलाएं दीपक : हो जायेगें सब काम

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। वैसे तो शंकर जी एक ऐसे देवता है जो थोड़ी-सी पूजा से बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। अगर इस दिन ज्योतिषाचार्यों की ओर से बताए गए कुछ उपायों को किया जाए तो भगवान की दोगुनी कृपा हासिल की जा सकती है। इससे मनोकामनाओं की पूर्ति समेत धन-सम्पत्ति की दिक्कत आदि से भी छुटकारा पाया जा सकता है। तो कौन-से हैं वो असरदार उपाय, आइए जानते हैं।

1.कोई भी पूजा तभी पूरी मानी जाती है जब दीपक जलाया जाए। पंडित रवि दुबे के अनुसार सोमवार के दिन शिव जी के सामने आटे का पंचमुखी दीपक जलाएं। इसमें देसी घी भरा हो। ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

2.अगर आपके पास पैसे नहीं टिकते हैं या धन की दिक्कत है तो सोमवार के दिन 21 बिल्व पत्रों पर ओम नम: शिवाय लिखें। अब इसे शिवलिंग पर अर्पण करें। ऐसा करने से आपके सभी काम बन जाएंगे।

3.सोमवार को शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। इससे किसी काम में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

4.सोमवार के दिन शिव को लाल चंदन लगाएं या श्रृंगार करें। ऐसा करने से सुख—समृद्धि की वृद्धि होती है।

5.नौकरी पाने में दिक्कतें आ रही हैं या कार्यक्षेत्र में मनमुटाव होता रहता है तो इससे से छुटकारा पाने के लिए सोमवार को शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें। ऐसे करने से समस्याएं दूर होंगी।

6.शादी में अड़चनें आ रही हो तो सोमवार के दिन केसर युक्त दूध अर्पण करें। साथ ही गाय को हरी घास खिलाएं। इससे भोलेनाथ की आप पर कृपा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।