चार पीढ़ी से कच्चे मकान में रहने वाली गीता को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान

आगर-मालवा/मध्यप्रदेश- चार पीढ़ी से कच्चे मकान में निवास करता था गीताबाई का परिवार “सफलता की कहानी” आंखो में खुशी के आंसू भर एवं कपकपाते हाथो से सभी को आशीर्वाद देती है।

जिला आगर मालवा के ग्राम चाचाखेड़ी निवासी गीताबाई पति स्व. श्री आशाराम को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2016-17 में पक्का मकान बनाने के लिये एक लाख 50 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई थी। इस राशि से गीताबाई ने पक्का मकान का निर्माण करवा लिया हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित कराए गए आवास को पाकर गीताबाई निवासी चाचाखेड़ी का सपना साकार हो गया है। गीताबाई बताती है कि उसकी चार पीढ़ी से सब लोग कच्चे मकान में निवास करते आ रहे थे, किसी के पास भी पक्का मकान नहीं था। उसके परिवार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि भविष्य में उनका स्वयं का पक्का मकान होगा। गीताबाई बताती है कि बुढ़ापे में पक्की छत मिल जाने से ऐसा लग रहा है कि मानो भगवान ने उनके सारे सपने साकार कर दिए हो। वह कपकपाते हाथों से एवं आंखो में खुशी के आंसू भर कर सभी को आशीर्वाद देती है।
गीताबाई बताती है कि पहले कच्चा मकान होने के कारण बरसात के मौसम में पूरा घर पानी से भर जाता था। बरसात के पानी के कारण पूरी जगह गीली हो जाती थी। इस कारण उसके परिवार को गीली जगह पर ही सोना पड़ता था। साथ ही बच्चों एवं खाद्यान्न सामग्री को इधर से उधर करके टपकते पानी से बचाते थे। वह बताती है कि कच्चे मकान में उन्हें हमेशा सांप, कीढ़े-मकोढे़ का डर लगा रहता था। गीताबाई बताती है कि अब पक्का मकान बनने से उन्हें इस डर से निजात मिल गई है।
गीताबाई पति स्व. श्री आशाराम को वर्तमान में शासन द्वारा उज्ज्वला योजनांतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया गया है तथा गीताबाई को वृद्धावस्था पेंशन भी शासन द्वारा दी जा रही है।

– राजेश परमार आगर- मालवा,मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।