बदायूं मे भाजपा पर गरजे अखिलेश यादव, सरकार ने वैक्सीन लगवाई तो निशुल्क ईसीजी भी कराए, पता नही कब किसे हार्टअटैक आ जाए

बदायूं। जनपद बदायूं के नाधा मे शनिवार को आयोजित चुनावी जनसभा में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग संविधान खत्म करना चाहते हैं, उन्हें जनता अबकी सत्ता से बाहर करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कोई वर्ग नहीं छोड़ा। इलेक्टोरल बांड के नाम पर चंदा वसूला गया। उद्योगपतियों से चंदा वसूला गया और इसी वसूली के चलते हमारे आपके सामने महंगाई आई है। अखिलेश यादव ने बेरोजगारी के मुद्दे को उठाकर नौजवानों के दिल को छूने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत माता की जय के नारे लगाते हैं, दुर्भाग्य देखो, उन्हीं लोगों ने अग्निवीर योजना लाकर फौज की नौकरी को आधा-अधूरा बना दिया। जितनी परीक्षाएं हुईं, इस सरकार में सब पेपर लीक हो गए। ये सरकार जानबूझकर करा रही है। अभी तक 60 लाख नौजवान ऐसे हैं जो परीक्षा देने गए और पेपर लीक होने की वजह से रोजगार नहीं पा सके। उनके मां- बाप को जोड़ दें तो एक करोड़ 80 लोगों की संख्या बैठेगी। अखिलेश ने दोहराया कि ये लोग बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान को खत्म करना चाहते हैं। भाजपा से एक तरफ संविधान को खतरा है तो दूसरी तरफ जान को खतरा पैदा किया। जिन्होंने कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाई है, उन्हें अब हार्ट की चिंता करनी पड़ेगी। ऐसे में अगर सरकार ने वैक्सीन लगवाई थी, तो निशुल्क ईसीजी भी कराए। जरूरत पर इलाज भी कराए। पता नहीं कब किसका हार्ट अटैक आ जाए पता नही। उन्होंने कहा कि अगर 80 लोकसभा क्षेत्रों में इनसे जुड़े पांच-पांच लोगों को जोड़कर गुणा करते हैं तो करोड़ों लोग भाजपा के खिलाफ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी नौजवान अहीर रेजीमेंट की मांग करते हैं। वह कहना चाहते हैं कि अकेले अहीर रेजीमेंट ही नहीं बनेगी बल्कि गुजरात की भी रेजीमेंट भी बनेगी। अगर आप लोग फौज की सेवा करना चाहते हैं तो दूसरे राज्यों के लोग भी फौज की सेवा करना चाहते हैं, इसलिए अन्य राज्यों की भी रेजीमेंट बनाएंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।