गोली कांड में तीन लोगों को किया गिरफ्तार

आज़मगढ़ – जनपद के तरवां थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व नदवां गांव में खेत में काम कर रहे रहे दो लोगों को गोली मारने व एक अन्य को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने हमलावर प्रधान पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमंचे व कारतूस भी बरामद किये गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुभाष चंद गंगवार ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले घनी दोस्ती थी लेकिन एक माह पूर्व प्रधान के बेटे के जन्मदिन पार्टी में मारपीट हो गयी थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में दुश्मनी ठन गयी थी। घटना में एक युवक को सीने में गोली लगने पर गंभीर हालत में वाराणसी में उपचार कराया जा रहा है जबकि अन्य का इलाज़ आजमगढ़ में हो रहा है। नदवा गाँव के निवासी 45 वर्षीय सुनील सिंह पुत्र सागर सिंह व 28 वर्षीय प्रवीण सिंह पुत्र विनोद सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। प्रवीण को सीने में गोली लगी थी। मामले में धारा 307 में सोनू गिरी समेत 4 के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त मुकदमे से सम्बंधित अभियुक्तगण कंचनपुर से उचहुआ के रास्ते कही भागने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये प्रभारी निरीक्षक तरवा विनय कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा कंचनपुर बाजार से कुछ दूरी पर पुलिया के पास से घटना से सम्बंधित तीन अभियुक्तो को हल्की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से घटना से सम्बंधित 2 तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 2 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में सोनू गिरी पुत्र भांगे गिरी, राहुल गिरी पुत्र फूलचन्द गिरी व बब्लू गिरी पुत्र महेन्द्र गिरी हैं।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।