एसटीएफ को मिली सफलता 50 हजार ईनामी को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ – एसटीएफ़ लखनऊ व जनपद के कप्तानगंज थाना की संयुक्त टीम के प्रयास से पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी विजय सिंह उर्फ़ विक्रम सिंह उर्फ़ अविनाश सिंह पुत्र साधू शरण सिंह ग्राम पुरैनी थाना गोसाईंगंज जिला फैजाबाद को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर आरोपी को आजमगढ़ जेल में दाखिल कराया गया। आरोपी पर आजमगढ़ में धारा 307 IPC व 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज है। आजमगढ़ रेंज के डीआईजी विजय भूषण ने 50 हज़ार का इनाम घोषित किया था। आरोपी आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में भाड़े पर हत्या को आया था लेकिन पुलिस कार्रवाई में बच निकल कर भाग खड़ा हुआ था। तभी से पुलिस उसके टोह में लगी थी।

रिपोर्ट- राकेश वर्मा आज़मगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।