जागरूकता : अफसरों ने समझाई स्वगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया

बरेली देहात। जनगणना की तैपारियों के तहत प्रशासन ने स्वगणना को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में राजश्री मेडिकल कॉलेज में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने कॉलेज के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्वगणना की प्रक्रिया और ऑनलाइन पंजीकरण के बारे में जानकारी दी। तहसीलदार ने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने और परिवार के सभी सदस्यों की जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने मोबाइल और इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के चरण समझाते हुए कहा कि सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक और सही-सही दर्ज करें,। गांधी इंटर कॉलेज शाही में नायच तहसीलदार सिमरन मथानिया और लेखपाल लोकेंद्र सिंह ने जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से स्वगणना की जानकारी दी। एसडीएम निधि शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज धनेटा में जनगणना और स्वगणना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने रैली निकाल कर किया जागरुक : रिठौरा मे स्वगणना अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को नगर के प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जन-जागरूकता रैली निकाली। हाथों में जागरूकता संबंधी तजितयां लिए बच्चों ने नगर के प्रमुख मागाँ और गलियों का भ्रमण कर लोगों को सही जानकारी दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वगणना एवं बालीस प्राप्नों के उत्तर देना जरूरी है. तभी बनेगा विकसित भारत जैसे नारों की तरितयां लेकर चल रहे थे। इस मौके पर अंकित कुमार गंगवार ने बताया कि जनगणना के सभी 40 प्रश्नों के सही उत्तर देना आवश्यक है। कार्यक्रम में सुपरवाइजर एकता सक्सेना व प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रगणक एकता वापना, खैनी शंखधार, अल्पना सक्सेना, दीप्ति राठौर, प्रीति आर्या व बंदना सक्सेना तथा शिक्षिका व स्टाफ में अनुराधा दूरे, दुर्गा सिह, प्रदेश पाठक, वीरवती सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। स्वगणना से जनगणना की ओर का दिया संदेश जनगणना : भदपुरा मे जागरूकता अभियान के तहत भदपुरा स्थित कस्तूरचा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को ‘स्वगणना से जनगणना की ओर’ का संदेश देते हुए जनगणना के महत्व और उसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। फतेहगंज पश्चिमी मे जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत स्वगणना प्रक्रिया के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को राजश्री मेडिकल कॉलेज और एएनए कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं और कॉलेज के कर्मचारियों को स्वगणना की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की भी स्वगणना कराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला मे बताया गया कि नागरिक स्वगणना के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। अध्यक्षता तहसीलदार आशीष कुमार ने की। राजश्री मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में डायरेक्टर आरके सिंह, नर्सिंग प्रधानाचार्य गौरव प्रताप सिंह, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर एसबी शुक्ला, मेडिकल अस्पताल के मैनेजर श्याम गंगवार और लेखपाल आदित्य कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *