कल होगा खंडित मूर्तियों का होगा सम्मानपूर्वक भू-विसर्जन, खंडित मूर्तियों को मंदिरों में जमा करने का आह्वान

बरेली। गंगा समग्र नाथ नगरी, ब्रज प्रांत के तत्वावधान में 15 नवंबर 2026, दिन रविवार को खंडित मूर्तियों के सम्मानपूर्वक भू-विसर्जन का पुण्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

गंगा समग्र के महानगर संयोजक ठाकुर अखिलेश सिंह ने बताया कि अक्सर लोग अपने घरों में खंडित हो चुकी देवी-देवताओं की मूर्तियों को कूड़े में, पेड़ के नीचे अथवा इधर-उधर रख देते हैं, जिससे आस्था का अपमान होता है और नदियों में भी प्रदूषण फैलता है। इसी को ध्यान में रखते हुए गंगा समग्र ने यह संकल्प लिया है कि समस्त खंडित मूर्तियों को एकत्र कर विधि-विधान से रामगंगा घाट, चौबारी बरेली पर सम्मानपूर्वक भू-विसर्जित किया जाएगा।

उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से आह्वान किया है कि अपने-अपने घरों में रखी खंडित मूर्तियों को कूड़े में न फेंकें, बल्कि अपने नजदीकी मंदिर में निर्धारित स्थान पर सम्मानपूर्वक जमा करें।

रविवार सुबह 7:00 बजे से गंगा समग्र के सदस्य दो वाहनों से नगर के प्रमुख सात नाथ एवं अन्य प्रमुख मंदिरों से खंडित मूर्तियों का संग्रह करेंगे।

ग्रुप-1 (पहली गाड़ी) – संयोजक डॉ. राम नारायण सक्सेना, संपर्क – 9319667920
इस ग्रुप द्वारा 8 मंदिरों से मूर्तियां एकत्र की जाएंगी –
सुबह 7:00 बजे शिव मंदिर, एकता नगर, 7:30 बजे श्री बांके बिहारी मंदिर, राजेंद्र नगर, 8:05 बजे नव दुर्गा मंदिर, सेलेक्शन पॉइंट, 8:40 बजे श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन, 9:20 बजे त्रिवटी नाथ मंदिर, 10:05 बजे अलखनाथ मंदिर, 11:00 बजे मढ़ीनाथ मंदिर, 11:45 बजे चौरासी घंटा मंदिर, सुभाष नगर।

11:45 बजे चौरासी घंटा मंदिर, सुभाष नगर के बाद सीधे रामगंगा घाट, चौबारी पर विसर्जन हेतु प्रस्थान।

ग्रुप-2 (दूसरी गाड़ी) – संयोजक श्री हरपाल सिंह यादव ‘हैरी’, संपर्क – 9675339805
इस ग्रुप द्वारा 7 मंदिरों से मूर्तियां एकत्र की जाएंगी –
सुबह 7:00 बजे बनखंडी नाथ, 7:35 बजे पशुपतिनाथ, 8:25 बजे धोपेश्वर नाथ, 9:20 बजे आनंद आश्रम, रामपुर गार्डन, 10:05 बजे भूतनाथ मंदिर, सुभाष नगर, 10:35 बजे गोपाल सिद्ध मंदिर, 11:15 बजे तपेश्वर नाथ मंदिर, सुभाष नगर। 11:45. बजे चौरासी घंटा मंदिर सुभाष नगर

11:45 बजे चौरासी घंटा मंदिर, सुभाष नगर से सीधे रामगंगा घाट, चौबारी पर विसर्जन हेतु प्रस्थान।

दोनों वाहनों से एकत्र की गई समस्त खंडित मूर्तियों का गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं द्वारा विधि-विधान पूर्वक रामगंगा घाट, चौबारी पर सम्मानपूर्वक भू- विसर्जन किया जाएगा।

गंगा समग्र के अखिलेश सिंह ने कहा है कि “आस्था का सम्मान, नदियों की स्वच्छता – हमारा संकल्प” है। इस अभियान में समस्त सनातन धर्म प्रेमियों एवं गंगा भक्तों का सहयोग अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *