होमगार्ड जवानों ने किया धरना प्रदर्शन, कहा- परिवार के सामने सामने रोजी-रोजी का संकट

बरेली। सरकार की ओर से होमगार्ड जवानों को बजट की कमी दिखाकर पुलिस विभाग की ड्यूटी से अलग किए जाने से नाराज होमगार्डों ने शुक्रवार को सेठ दामोदर पार्क में धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन सौंपकर सरकार से निर्णय पर दोबारा विचार करने की मांग उठाई। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गुरपाल सिंह के नेतृत्व में होमगार्डों ने सेठ दामोदर पार्क में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन सौपकर ड्यूटी पर वापस लेने की मांग की है। आक्रोशित होमगार्डों ने कहा कि सरकार की ओर से बजट की कमी दिखाकर पुलिस विभाग में काम करने वाले प्रदेश के उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी से पूरे प्रदेश में 16590 होमगार्डों को हटा दिया है। जिसमें जिले के 300 होमगार्ड भी शामिल है। ऐसे में होमगार्डों के सामने रोजी-रोजी का संकट खड़ा हो गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने 25000 जवानों की ड्यूटी कम करने जा रही है। इसी के विरोध में होमगार्ड एसोसिएशन ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने सभी होमगार्ड को वापस ड्यूटी पर लेने की मांग की होमगार्ड ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे 10 दिन बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *