नववर्ष के पहले दिन धार्मिक स्थलों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कोरोना से मुक्ति को की प्रार्थना

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। नए वर्ष के पहले दिन शुक्रवार को जिले के सभी धार्मिक स्थानों पर लोगों की काफी अधिक भीड़ हुई। इसके चलते जिले के सभी धार्मिक स्थान श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहे। अहले सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं की कतार से मंदिर समिति से जुड़े लोग भी काफी परेशान रहे। जिले के कालीबाड़ी स्थित काली देवी मंदिर, सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर, अलखनाथ मंदिर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए भोर ही पहुंचने लगे यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर नव वर्ष 2021 में परिवार की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट भी की गई। काली बाड़ी स्थित काली देवी मंदिर के पुजारी पंडित बृजेश गौड़ का कहना है कि नव वर्ष के पहले दिन शुक्रवार को रोज की अपेक्षा अधिक श्रद्धालु सुबह से ही आवागमन शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां काली देवी को प्रसाद का भोग लगाकर परिवार के लिए खुशहाली व देश को कोरोना वायरस से मुक्त दिलाने की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसको लेकर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया था। वही दरगाह पर भी हाजिरी देने के लिए अकीदतमंद पहुंचे। श्यामतगंज स्थित शाहदाना वली की दरगाह पर भी अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाजिरी देकर शहर में अमन और चैन की दुआओं के साथ ही कोरोना संक्रमण को पूरी तरह से खत्म करने की दुआओं के साथ परिवार को खुशहाली के लिए भी दुआ की। दरगाह के मुतावल्ली का कहना है कि नववर्ष के पहले दिन देश की खुशहाली व वतन को कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने के लिए विशेष दुआ मांगी गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *