शिक्षाविद शर्मा के जन्मदिन पर विविध संवाद के विशेषांक का हुआ विमोचन

बरेली। मानव सेवा क्लब और भारतीय पत्रकारिता संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रोटरी भवन मे अमृतोत्सव हुआ। जिसमें 50 वर्षों से शिक्षा जगत में अपनी अनवरत सेवा दे रहे प्रो. एनएल शर्मा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर उनके जन्मदिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया। श्री शर्मा पर केंद्रित विविध संवाद के विशेषांक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। क्लब की ओर से शब्दों के जादूगर प्रो. शर्मा को हार, शाल, पगड़ी और अभिनंदन-पत्र प्रदान किया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्धघाटन अतिथियों द्वारा किया गया। मां शारदे की वंदना मधु वर्मा ने प्रस्तुत की तो वंदे मातरम का नेतृत्व शकुन सक्सेना, मीरा मोहन और रीता सक्सेना ने किया। क्लब का आव्हान गीत डाॅ. नूतन दीक्षित ने प्रस्तुत किया। स्वागत वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना ने किया। क्लब महासचिव अभय सिंह भटनागर, वरिष्ठ सदस्य इंद्रदेव त्रिवेदी, अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने डाॅ. शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना ने कहा कि उनके जैसा बहुआयामी व्यक्तित्व का इंसान मिलना मुश्किल है। पूर्व राज्य मंत्री डाॅ. साधना मिश्रा ने कहा कि उन्होंने अपना मार्गदर्शन देकर उसे आगे बढ़ाने में सहयोग किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रो. मधुरेश, डायरेक्टर प्रो.राजेंद्र भारती, बरेली काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डाॅ. अजय शर्मा, डाॅ. आदर्श शर्मा, डाॅॅ विवेक शर्मा, राधा शर्मा, रणजीत पांचाले, देवेंद्र उपाध्याय, सत्येंद्र सक्सेना, एपी गुप्ता, अनिल सक्सेना, राजेश सक्सेना कमल भारती, इं. केबी.अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थिति रहे। नगर विधायक डाॅ. अरुण कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।