राजस्थान/बाड़मेर- नगर परिषद की ओर से आदर्श स्टेडियम में शहरी सेवा शिविर आयोजित किया गया l इस दौरान नजदीकी वार्ड वासियों ने कई मूलभूत समस्याओं का समाधान पाकर शिविर को धरातल पर साकार साबित किया। आयुक्त श्रवण सिंह राजावत ने बताया कि वार्ड बार शिविर का उद्देश्य यही है जनता की समस्या का समाधान हो।
उन्होंने बताया कि शहरी सेवा शिविर में आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। शिविर में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण करते हुए दो दिवसीय शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना वही नामांतरण, शुद्धि पत्र सहित सहित पुनर्वेद जारी किए गए। शिविर के दौरान निर्माण स्वीकृति से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जन्म-मृत्यु तथा विवाह के प्रमाण पत्र एवं पेंशन, जनाधार जैसे आवेदनों का आवेदनों का निस्तारण शिविर में किया गया।
इस दौरान सचिव अभिषेक शर्मा ,अधिशासी अभियंता लक्ष्मीनारायण शर्मा , सहायक नगर नियोजक मोहित शर्मा , स्वरूप कुमार शर्मा, पुरखा राम, उर्जा राम, नरेश कुमार जैन, ओम प्रकाश फायर ब्रिगेड सहित अन्य कई कर्मचारी उपस्थित रहें। आगामी शिविर मंगलवार को रॉय कॉलोनी स्थित खत्रियों के नोहरे के पास वार्ड 51,52 व 53 के लिए मंगलवार से दो दिवसीय शिविर लगेगा।
– राजस्थान से राजूचारण
