बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन के कैंप में लोगों को मिली कंबल थेरेपी से राहत
बरेली। भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती जीवनशैली और खान-पान में आए बदलाव के बीच आज बड़ी संख्या में लोग विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।लाखों खर्च करने के बावजूद भी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त नहीं होता है । ऐसे में बरेली में बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक रविवार विशेष कंबल थेरेपी कैंप आयोजित किया जाता है, जिसमें प्राकृतिक एवं वैकल्पिक थेरेपी के माध्यम से लोगों को राहत प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी आशीष कुमार जौहरी ने बताया कि कैंप में माइग्रेन, एंग्जायटी, डिप्रेशन, शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, जोड़ों के दर्द तथा दुर्घटना के बाद होने वाले दर्द जैसी विभिन्न समस्याओं से पीड़ित लोगों को राहत प्रदान की जाती है । कैंप में आए लोगों ने बताया कि वे अपनी समस्याओं के इलाज पर अब तक काफी धन खर्च कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी, वहीं, कंबल थेरेपी लेने के बाद उन्हें अपनी संबंधित समस्याओं में राहत महसूस हुई और उन्होंने अपने स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव का अनुभव किया। लोगों ने यह भी बताया कि कैंप में थेरेपी के लिए उनसे कोई नकद शुल्क नहीं लिया गया, जिससे बिना आर्थिक बोझ के उन्हें इस वैकल्पिक थेरेपी को अनुभव करने का अवसर मिला।
बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यात्मिक गुरु डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कंबल थेरेपी को लेकर बताया कि कंबल थेरेपी क्या है, यह किस प्रकार कार्य करती है और किन-किन स्वास्थ्य समस्याओं में इसका उपयोग किया जाता है। उन्होंने थेरेपी से जुड़ी विभिन्न जानकारियां भी साझा कीं। कैंप में आए लोगों के अनुभवों में लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं के बीच राहत मिलने की बात प्रमुखता से सामने आई।
बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन का यह कैंप सेवा, सहयोग और मानवता की भावना के साथ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत उपलब्ध कराने के प्रयास के रूप मे कार्य कर रहा है। कैंप में लोगों की भागीदारी और उनके साझा किए गए अनुभवों ने प्राकृतिक एवं वैकल्पिक उपचार पद्धतियों के प्रति बढ़ती रुचि को भी दर्शाया। इस अक्सर पर बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन द्वारा आयोजित कंबल थेरेपी कैम्प में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
