बरेली- कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर में आज नव साक्षरता कार्यक्रम के तहत नवीन साक्षर जो 15 वर्ष से ऊपर हैं उनकी परीक्षा का आयोजन विभाग के दिशा निर्देश अनुसार किया गया. उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आकांक्षा रावत मोहन सिंह चरण सिंह आदि द्वारा किया गया परीक्षा नोडल प्रभारी वरिष्ठ शिक्षक रमेश सागर रहे. परीक्षा पूर्ण होने के पश्चात शिक्षकों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाया गया ज्ञात हो 2 दिन पूर्व विद्यालय में आंधी बारिश के कारण कई पेड़ गिर गए थे जिनकी सफाई का अभियान भी किया गया. विभाग के आदेश अनुसार कल बच्चों ने मेरे सपनों का भारत एवं स्वच्छता अभियान के तहत कला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया आज उसी क्रम में विद्यालय में हमारा स्वच्छ विद्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ लाल बहादुर गंगवार द्वारा किया गया।
विद्यालय में नव साक्षरता कार्यक्रम के तहत परीक्षा का आयोजन एवं स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न
