नाथ नगरी बरेली में गंगा समग्र, ब्रज प्रांत की प्रांतीय बैठक सम्पन्न: सौंपा गया दायित्व

बरेली – अविरल गंगा – निर्मल गंगा, स्वच्छ गंगा हमारा संकल्प के उद्घोष के साथ आज जयनारायण सरस्वती मंडल इंटर कॉलेज, बरेली में गंगा समग्र, ब्रज प्रांत की प्रांतीय बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्य मार्गदर्शन गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रद्धेय श्री रामाशीष जी का प्राप्त हुआ। मंच पर प्रांत संयोजक डॉ. रविशरण सिंह चौहान, राष्ट्रीय सदस्य सीमा चौहान एवं सह प्रांत कार्यवाह ब्रज प्रान्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्री राजपाल जी उपस्थित रहे।
बैठक में दीप प्रज्वलन के साथ बैठक मंत्र श्रीमती अर्चना चौहान जी ने कर मुख्य अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम – राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष जी का स्वागत महानगर संयोजक अखिलेश सिंह ने किया, राष्ट्रीय सदस्य गंगा समग्र श्रीमती सीमा चौहान जी का स्वागत पूनम सिंह ने, विकास जी का स्वागत संतोष जी (शिक्षा प्रमुख, कासगंज) ने तथा राजपाल जी सह प्रांत कार्यवाह ब्रज प्रांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वागत कन्हैया लाल जी (जिला संयोजक, शाहजहांपुर) ने किया।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री अपने सम्बोधन मे कहा कि नदियों के इतिहास को जानने के बाद ही हम गंगा के महत्व को समझेंगे आज नदियों के जल में प्रदूषण की मात्रा बढ़ती जा रही है, ज्वलनशील पदार्थ और दीपावली आदि पर होने वाला विसर्जन माँ गंगा को दूषित कर रहा है।
उन्होंने 27 सितम्बर 2026 – विश्व नदी दिवस के अवसर पर व्यापक कार्यक्रमों की घोषणा की – गोष्ठी करना, चर्चा करना, जन-जागरण करना, विद्यालयों में निबंध, पोस्टर, क्विज प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना बनी, साथ ही गोमती उद्धम स्थल से लखनऊ तक 108 बाइक से रैली निकालने की योजना के साथ “जल नहीं तो कल नहीं”, “जल नहीं तो जीवन नहीं” कर मार्गदर्शन दिया।

राजपाल जी ने अध्यक्षता करते हुए कहा – नदियाँ साफ रहें, सुंदर लगें, हर घर को हर तालाब से जोड़ना पड़ेगा। पहले लोग काशी में देह त्याग करते थे कि मोक्ष मिलेगा, क्या मगहर में भी ऐसे लोग बने? जंगल का क्या उपयोग, कृषि, धरती और किसान का क्या संबंध है, इस पर विचार करना होगा। रासायनिक खेती से हो रही हानि को रोककर जैविक खेती को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य है।
डॉ रवि शरण सिंह चौहान ने संगठन के होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए नवीन दायित्वों की घोषणा राष्ट्रीय संगठन मंत्री जी की सहमति से बरेली महानगर एवं जिला के नवीन दायित्वों की घोषणा की गई जिसमें रोहित राकेश जी – संपर्क आयाम प्रमुख, महानगर बरेली, राजेश्वर दयाल पाठक जी – जल निर्मल आयाम प्रमुख, जिला बरेली , राम प्रकाश पाण्डेय जी – सहायक नदी आयाम प्रमुख, महानगर बरेली, डॉ. शिफालिका – वृक्षारोपण आयाम, महानगर बरेली, डॉ. मधु गुप्ता जी – चिकित्सा आयाम प्रमुख, महानगर बरेली, श्रीमती राशि पाराशरी जी – बिधि आयाम प्रमुख, जिला बरेली, हरपाल सिंह यादव जी – महानगर संयोजक युवा इकाई बरेली, पूर्णांशु अग्रवाल जी – सह संयोजक, युवा इकाई बरेली, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अविरल-निर्मल गंगा के संकल्प को घर-घर तक पहुँचाने का दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता अर्चना चौहान शिक्षण आयाम प्रमुख ब्रज प्रांत , डॉ. रामनारायण सक्सेना (सहसंयोजक महानगर बरेली), कुलदीप शर्मा (चिकित्सा आयाम), ब्रजेश कुमार मिश्रा (महानगर शिक्षण आयाम प्रमुख , विजय लक्ष्मी (गंगा सेविका, प्रांत कोषाध्यक्ष), विजय पाल शिक्षण आयाम प्रमुख जिलाबरेली, डॉ. शिवपाल, मीना राठौर, आशा मौर्या, सुनील कुमार शर्मा (घाट प्रमुख, पीलीभीत), राजेंद्र सिंह (जिला संयोजक, पीलीभीत), गौरीश कुमार (आरती प्रमुख, पीलीभीत), सूर्यकांत सहित ब्रज प्रांत के सभी जिलों – बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कासगंज, अलीगढ़, बदायूं के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *