बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने संगठन विस्तार करते हुए नथपुरा निवासी राहुल यदुवंशी को बरेली का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीएल गंगवार ने बताया कि समाज के लोगों को जोड़ने और संगठन को मजबूत करने के लिए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार को जिला संरक्षक, मनोज गंगवार को महामंत्री और राम आसरे गंगवार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिला इकाई के साथ सभी ब्लॉकों में संगठन की इकाइयां गठित की जाएंगी। बैठक में रुहेलखंड मंडल प्रभारी हरीश गंगवार, मंडल महामंत्री डॉ. संजय पटेल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
— बरेली से कपिल यादव
