बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने 10 अक्टूबर को थाने मे तहरीर देकर सोरहा गांव निवासी जुनैद पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। युवती का आरोप था कि बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हाईवे बाईपास के किनारे से आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। मामले की विवेचना जारी है।।
— बरेली से कपिल यादव
