विधायक ने मोदी सरकार के 12 साल के विकास कार्यों की दी जानकारी

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। गुरुवार को उन्होंने शीशगढ़ सहित लखा, बीसलपुर, बूंची और बल्ली जैसे विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। विधायक डॉ. वर्मा ने शीशगढ़ के मोहल्ला भमसेन और होली चौराहा स्थित प्रवेश कुमार देवल की दुकान पर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। विधायक ने सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और आवास योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने जन औषधि केंद्रों, वंदे भारत ट्रेनों, मेट्रो नेटवर्क के विस्तार और नए एयरपोर्ट्स की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि पर भी बात की। इसके अतिरिक्त, गरीबों के लिए शौचालय, हर घर बिजली, आतंकवाद, नक्सलवाद और साइबर खतरों से निपटने के लिए उठाए गए कदमों तथा गरीब कन्याओं के विवाह जैसी पहलों की भी जानकारी दी गई। बैठक के बाद विधायक ने भमसेन में वृक्षारोपण किया और स्वच्छता अभियान के तहत झाडू भी लगाई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दुनका मुनीष शर्मा, मंडल महामंत्री केशव गंगवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवेश कुमार देवल, मंडल मंत्री दुष्यंत चौहान और राहुल शर्मा सहित हरि प्रकाश, लालता राठौर, किशन लाल, विनोद देवल, तिर्मल राठौर, प्रवेश कुमार देवल, सूरज गंगवार और शिव कुमार सिंह जैसे कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *