अखिलेश यादव के परिवार पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट का विरोध, सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यवाही की मांग

आंवला, बरेली। समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों का विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने आंवला कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी बीनू सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना पत्र मे कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा ऐसी पोस्ट साझा की गई है। जिनमें अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के संबंध मे आपत्तिजनक और भ्रामक टिप्पणियां की गई है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इन पोस्टों के जरिए उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी महिला के सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने पुलिस से ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव हमेशा राजनीतिक संवाद में शालीनता और लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते रहे हैं। ऐसे में उनके परिवार के खिलाफ की जा रही कथित अभद्र टिप्पणियां निंदनीय हैं और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान अनेक पाल सिंह यादव, अवनीश तिवारी, सुनील यादव, गजेंद्र सिंह, शिवम चौहान, पदम सिंह यादव, देवेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या मे सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *