फरीदपुर, बरेली। अधिक मूल्य पर यूरिया बेचे जाने की शिकायत पर एसडीएम ने उर्वरक की तीन दुकानों पर छापेमारी की। दुकानों का स्टॉक व बिक्री रजिस्टर का रिकॉर्ड कब्जे किया। बीते दिनों भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह ने एसडीएम से शिकायत की कि 270 रुपये मूल्य का बोरा 550 रुपए में बेचकर किसान को लूटा जा रहा हैं। एसडीएम रामजन्म यादव बीसलपुर रोड स्थित बालाजी खाद भंडार पर पहुंचे। एसडीएम ने मेन रोड स्थित शिव शक्ति फर्टिलाइजर एवं मां पूर्णा फर्टिलाइजर पर स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर की जांच की। एसडीएम रामजन्म यादव ने बताया की उर्वरक कारोबारी को निर्धारित मूल्य पर खाद बेचने की हिदायत दी है। अगर अधिक मूल्य पर खाद बेचने की शिकायत मिली तो केस दर्ज कराया जाएगा। यूरिया की कालाबाजारी रोकने को प्रशासन से दुकानदारों पर सख्ती की गई। बीते दिनों नवादा वन रोड पर पुलिस ने एक टेंपो में भरी 35 बोरी यूरिया की पकड़ ली। कुछ माफियाओं ने किसान बताकर टेंपो को छुड़ा लिया। वही यूरिया की कालाबाजारी रोकने को प्रशासन से दुकानदारों पर सख्ती की गई। बीते दिनों नवादा वन रोड पर पुलिस ने एक टेंपो में भरी 35 बोरी यूरिया की पकड़ ली। कुछ माफियाओं ने किसान बताकर टेंपो को छुड़ा लिया।।
बरेली से कपिल यादव
