320 किलो डोडा ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। ट्रक मालिक और चालक मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। दोनों झारखंड से मादक पदार्थ लाकर पंजाब सप्लाई करते है। एएनटीएफ ने फतेहगंज पुलिस के सहयोग से दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपियों से बोरों में छिपाकर रखा 320 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। एएनटीएफ की बरेली यूनिट प्रभारी विकास यादव ने अपनी टीम के साथ गुरुवार की रात मे रहपुरा अंडरपास के पास छापा मारकर पुष्पेंद्र साहू मोहल्ला कचियाना विसारतगंज एवं प्रेमप्रकाश निवासी चुरई दलपतपुर मीरगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ट्रक से बोरों में छिपाकर रखा 320 किलो डोडा पोस्त, ट्रक, चार मोबाइल एवं 2590 रुपए बरामद किए। ट्रक पुष्पेंद्र साहू का है। प्रेमप्रकाश ट्रक चालक है। एसओ ने बताया दोनों डोडा पोस्त की तस्करी करते हैं। आरोपी झारखंड व बिहार से डोडा लाकर पंजाब में सप्लाई करते हैं। गुरुवार को आरोपी झारखंड के लातेहर से ट्रक में डोडा लेकर बरेली आए। आरोपी हाईवे पर पंजाब की पार्टी को डोडा सप्लाई करने वाले थे। एएनटीएफ ने पुलिस की मदद से डिलीवरी से पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को आरोपियों को जेल भेज दिया। डोडा की अनुमानित कीमत 50 हजार रुपए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *