शादी के बाद दुल्हन नकदी और जेवर लेकर फरार

हाफिजगंज, बरेली। शादी के 15 दिन बाद ही दुल्हन घर में रखे जेवरात और नकदी समेटकर फरार हो गयी। एसएसपी के आदेश पर दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। हाफिजगंज के गांव सनेकपुर के दिनेश पाल मौर्य ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बरेली के मोहनपुर ठिरिया निवासी एक व्यक्ति ने उसका विवाह कराने के नाम पर एक लाख रुपये लिए और मोहनपुर ठिरिया निवासी युवती से शादी का भरोसा दिलाया। पीड़ित का आरोप है कि एक माह पूर्व उसे बरेली कचहरी बुलाकर सादे कागज पर अंगूठा लगवाया। हवाला दिया की उसकी कोर्ट मैरिज हो गई है। युवती 15 दिन तक उसके घर पर रही। आरोप है कि इसी दौरान वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई। दिनेश का कहना है कि जब वह युवती के घर पहुंचा तो विवाह होने से मुकर गई। बताई कि वह शादीशुदा है। उसका एक बेटा भी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उससे एक लाख रुपये नकद और करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के जेवरों की ठगी की गई है। एसएसपी के आदेश पर हाफिजगंज पुलिस ने सोनू कश्यप व प्रिया मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दिनेश पाल मौर्य की तहरीर पर प्रिया व सोनू कश्यप के लिखाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *