गुलड़िया, बरेली। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाई और उनकी समस्याएं का निराकरण किया। शुक्रवार शाम बडागांव मे रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। पशुधन मंत्री एवं डीएम व एसडीएम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पशुधन मंत्री से अपनी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने नाराज़गी जताई। इस अवसर पर एसपी साऊथ अंशिका वर्मा डीएम अविनाश सिंह, एसडीम विदुषी सिंह, चिकित्सा अधिकारी सुशील कुमार, शिक्षक खंड अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, शिक्षक नरेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। रात्रि चौपाल में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सुनीं समस्याएं : बहेड़ी। ग्राम रतनगढ़ में रात्रि चौपाल लगाकर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। चौपाल की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अमरेंद्र सिंह ने की। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी के निर्देशन में आंगनबाड़ी केंद्र व डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। 6 पात्र लोगों को राशन कार्ड वितरण किया। लाभार्थी कमला देवी पत्नी जंग बहादुर, केसरवती पत्नी सतीश चंद्र, शकुंतला देवी पत्नी चंद्रपाल, धर्मावती पत्नी झाजन लाल के राशन कार्ड बनाए गए। पेंशन के लिए रामस्वरूप पुत्र कल्याण राम ,नन्नूकी लाल पुत्र ताराचंद ,श्रीमती विमलेश पत्नी तेजराम ,देवेश पुत्र छेद लाल, ओमकार पुत्र कड़े राम,रामपाल पुत्र कड़े राम को पेंशन के लिए संस्तुति की गई। सांसद, विधायक ने रात्रि चौपाल में समस्याएं सुनी : मीरगंज। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास, सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण आधारित जनसंपर्क अभियान के तहत मीरगंज के सिधौली में शुक्रवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया। अध्यक्षता सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने की। विधायक डा. डीसी वर्मा मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल से संबंधित समस्याएं रखीं। चौपाल में 30 शिकायतें सुनीं। ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, एसडीएम निधि शुक्ला, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
