वनमंत्री ने बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर मे की विशेष पूजा-अर्चना

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित कार्यकाल के सफल 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार ने बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने महादेव से देश की सुख, समृद्धि, निरंतर विकास और राष्ट्र कल्याण की मंगलकामना की। कार्यक्रम के दौरान तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के सेवाकाल को 12 वर्ष होने पर बांटा पत्रक : बरेली। गांधीपुरम जनकल्याण सेवा समिति की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल को 12 वर्ष पूरा होने पर एक कार्यक्रम गांधीपुरम में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि वन्य एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार ने समिति के लोगों से शिष्टाचार भेंट कर प्रधानमंत्री के जनसेवा और सुशासन पर बुकलेट व पत्रक वितरित किया। समिति के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल डाॅ. अनुराग सक्सेना, प्रकाश चंद्र शर्मा (जापानी बाबू), वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार, बनारसी दास, राजेश, आशीष बंसल आदि मौजूद रहे। अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने रोपा पौधा : बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल सफलतापूर्वक पूरे होने पर अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के महानगर संयोजक शानू काजमी के नेतृत्व एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बाजार संदल खां स्थित इमामबाड़ा बालिस्टर साहब में कनेर का पेड़ लगाया गया। शानू काजमी ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर कार्य करने वाले प्रधानमंत्री को इस उपलब्धि की बधाई दी। इस दौरान हाजी ताबीर जैदी, अदनान रिजवी, बतूल जहरा आदि साथ रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *