ग्रामीण सेवा शिविरों में अधिकाधिक आमजन को लाभांवित करवाएं – चिन्मयी गोपाल

राजस्थान/बाड़मेर- जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने बुधवार को लूणू खुर्द एवं रावतसर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करने के साथ संबंधित विभागीय कार्मिकों से आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों में अधिकाधिक आमजन को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करवाएं। उन्होंने कहा कि शिविरों में आने वाले ग्रामीणों के कार्य को त्वरित गति से निष्पादित करते हुए राहत प्रदान करें। ताकि ग्रामीण सेवा शिविरों को सार्थकता साबित हो सके।

जिला कलक्टर ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को स्थानीय स्तर पर सरकारी योजनाओं से लाभांवित करने के साथ उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को संवेदनशीलता से सुनते हुए उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले।

उन्होंने आमजन से अधिकाधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का फायदा उठाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज वितरित किए गए। इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एंव बाड़मेर उपखंड अधिकारी यशार्थ शेखर, विकास अधिकारी प्रदीप इनाणिया समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी, जन प्रतिनिधिगण एवं आमजन उपस्थित रहे।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *