मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र मे भाखड़ा नदी के बढ़ते जलस्तर से जल भराव की संभावना देखते हुए प्रशासन ने पहुंचा बुजुर्ग की आस्थाई गोशाला के गोवंश को चुरई दलपतपुर की वृहद गोशाला में शिफ्ट कर दिया है। डीएम ने गुरुवार को गोशाला का निरीक्षण कर गोवंश की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।एसडीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायत ने गोशाला में संरक्षित 50 गोवंश में से 46 को वृहद गोशाला चुरई दलपतपुर में शिफ्ट कर दिया।गुरुवार को गांव पहुंचे डीएम अविनाश सिंह ने आस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि गोवंश की नियमित निगरानी की जए। पर्याप्त चारा और स्वच्छ पानी गोवंशों को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा शासन की मंशा के अनुरूप गोशालाओं में गोवंश के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण में सीडीओ देवयानी, एसडीएम निधि शुक्ला, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
