बरेली- भारत सेवक समाज शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कृष्ण स्वरूप सक्सेना के नेतृत्व में बरेली के पदाधिकारी बरेली मंडल आयुक्त शंभू कुमार से उनके कमिश्नरी स्थित कार्यालय में मिले एवं दर्जनों समस्याओं से अवगत कराया सक्सेना ने कहा अनेकों बार अवगत कराया गया है जनपद बरेली के राज्य एवं राष्ट्रीय पुरस्कार शिक्षकों का बोर्ड लगाया जाए जैसा की अन्य जनपदों में लगा हुआ है इस बाबत अनेकों बार वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष यह बात रखी गई है लेकिन आज तक अमल में नहीं लाई गई मंडल के शेष जनपदों में ऐसा बहुत पहले हो चुका है केवल बरेली ही शेष है. कृष्ण स्वरूप सक्सेना के साथ समाजसेवी एवं मंडल अध्यक्ष सुबोध जौहरी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ लाल बहादुर गंगवार एवं डॉ रवि प्रकाश शर्मा शिक्षक नेता राकेश मिश्रा ए के रायजादा अनुज सक्सेना डीके मिश्रा अनिल यादव आदि उपस्थित रहे मंडल आयुक्त ने सभी समस्याओं को बहुत गंभीरता से सुना एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल को शीघ्र कार्यवाही हेतु निर्देशित किया प्रतिनिधि मंडल ने अवगत कराया इन समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है जबकि जिलाधिकारी भी लिख चुके हैं. इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने स्वरचित पुस्तक भी भेंट की उन्होंने बताया. सैकड़ो विद्यालयों में भारत सेवक समाज के बैनर तले छात्र-छात्राओं को प्रत्येक सप्ताह नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया जाता है जिससे बच्चों में एक अच्छा संदेश प्रसारित हो रहा है मंडल आयुक्त ने इस पुनीत कार्य की खूब प्रशंसा की और कहां अन्य शिक्षकों तथा समाजसेवियों को इस सराहनीय कार्य से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उन्होंने जापान में लिखी बिंदुओं पर अभी तक कोई उचित कार्रवाई न करने पर हैरानी भी जताई।
भारत सेवक समाज के पदाधिकारियों ने बरेली मंडलायुक्त से मिलकर कराया समस्याओं से अवगत
