आरटीओ के दो अधिकारियों को डंपर से कुचलने का प्रयास, बैरिकेड तोड़कर ट्रक लेकर भागा चालक

आंवला, बरेली। जनपद के थाना आंवला क्षेत्र मे ओवरलोड डम्परों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक डम्पर चालक ने पुलिस और एआरटीओ प्रवर्तन टीम को खुलेआम चुनौती देते हुए वाहन चढ़ाने की कोशिश कर दी। चालक बैरिकेडिंग तोड़ते हुए कई किलोमीटर तक फरार रहा। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कई पुलिसकर्मी व राहगीर बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पीछा कर डम्पर को कब्जे में ले लिया जबकि चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार आंवला क्षेत्र मे यात्रीगण अधिकारी बरेली और एआरटीओ प्रवर्तन की संयुक्त टीम ओवरलोड डम्पर ट्रकों की चेकिंग कर रही थी। वजीरगंज क्षेत्र में अधिकारियों ने एक संदिग्ध ओवरलोड डम्पर को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार मे डम्पर दौड़ा दिया। टीम ने पीछा किया तो चालक ने पुलिस वाहन को साइड मारने का प्रयास कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। घटना की सूचना मिलते ही एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कई स्थानों पर नाकाबंदी कर डम्पर को रोकने की योजना बनाई। रेहड़िया चौकी पुलिस ने सड़क पर बैरिकेडिंग लगाई लेकिन चालक ने रफ्तार कम नही की। डम्पर ने बैरिकेडिंग मे जोरदार टक्कर मार दी और उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ निकल गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग किसी तरह सड़क किनारे हटकर अपनी जान बचा सके। बताया जा रहा है कि चालक डम्पर को कस्बा सैदपुर होते हुए वगरैन-करेली मार्ग की ओर लेकर भागा। पुलिस ने दोनों तरफ से घेराबंदी की तो चालक मौका देखकर डम्पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डम्पर को कब्जे मे लेते हुए उसके हेल्पर को हिरासत मे ले लिया। उससे पूछताछ कर फरार चालक की तलाश की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *