दरगाह हाजी बाबा के उर्स मे कुल शरीफ की रस्म हुई अदा, अमन चैन की हुई दुआ

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में दरगाह हाजी बाबा के 42वें सालाना उर्स में साेमवार को कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। फज्र की नमाज के बाद शुरू हुए कार्यक्रम मे अकीदतमंदों ने चादरपोशी व गुलपोशी कर मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी। अजमेर शरीफ से आए सज्जादा नशीन गफ्फार मियां ने चादर व फूल पेश कर फातहा पढ़ी। महफिल में ताहिर चिश्ती ने कलाम पेश किए। नगर पंचायत अध्यक्षा इमराना बेगम ने क़व्वाल ताहिर चिश्ती का इस्तकवाल कर कमेटी को हौसला अफजाई किया। कमेटी प्रबंधक साहिल अंसारी ने कहा कि यह कव्वाली का आयोजन सूफी परंपरा कौमी एकता की मिसाल है। इस मौके पर सरदार अंसारी, हसनैन, कलीम, असद अंसारी, असलम कव्वाल, रियाज अहमद, नसीम रजा, मुन्ना मिस्त्री, दिलशाद व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर चौकी प्रभारी आदेश कुमार टीम के साथ मुस्तैद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *