सुरक्षा मानकों से खिलवाड़, रेस्टोरेंट-कोचिंग सेंटर सील

बरेली। लखनऊ में हाल ही में हुई घटना के बाद शासन के निर्देश पर आवास विकास परिषद ने सुरक्षा मानको और भवन नियमों के अनुपालन को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को परिषद की टीम ने शहर के आवास विकास क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर एक कोचिंग सेंटर, स्टिच अयगर्स, स्वास्तिका रेस्टोरेंट एंड डिलोशियस फूड समेत कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। कार्रवाई से व्यापारिक क्षेत्र में हडकंप मच गया। आवास विकास परिषद के एई सतेंद्र हांकी ने बताया कि जांच में पाया गया कि कई प्रतिष्ठान बिना स्वीकृत भवन मानचित्र (नवशा) और अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण-पत्र (फायर एनओसी) के संचालित किए जा रहे थे। ऐसे प्रतिष्ठानों को पहले भी नोटिस जारी कर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित अवधि में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं की गई। इसके बाद परिषद ने सीलिंग की कार्रवाई की। एक्सईएन राजेंद्रनाथ राम का कहना है कि लखनऊ की घटना के बाद सार्वजनिक स्थलों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और भीड़भाड़ वाले परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था की विशेष समीक्षा की जा रही है। उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा से समझौता न हो और सभी प्रतिष्ठान निर्धारित भवन एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करें। अभियान के दौरान परिषद की टीम ने अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया और दस्तावेजों की जांच की। जिन संस्थानों में अनियमितताएं मिली हैं, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैधानिक अनुमति, स्वीकृत नवले और फायर एनओसी के किसी भी व्यवसाय को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सीलिंग, जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही व्यापारियों से अपील की गई है कि वे समय रहते सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *