यूपी टीईटीः दूसरे दिन गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के प्रश्नों ने उलझाया

बरेली। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दूसरे दिन जनिवर और प्राथमिक स्तर की परीक्षाएं जिले में बनाए गए 17 केंद्रों पर हुई। इस दौरान पुल 15,102 पंजीकृत अनार्थियों में से 14,206 ने परीक्षा दी जबकि 895 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। रहे। परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी गिजरानी और सुरक्षा व्यवरव्य के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पहली पाली में पंजीकृत 7551 में से 7043 उपस्थित व 508 ने परीक्षा छोड़ी। इसी प्रकार दूसरी पाली में पंजीकृत 7551 में से 7163 उपस्थित 388 ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा के दौरान गणित और अंग्रेजी के पूछ प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को पाफी उलझाया। उन कठिन प्रश्नों के कारण कड़े परीक्षार्थियों को जवाब देने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। परीक्षा देकर निकले कुछ परीक्षार्थियों के चेहरे पर जहां संतोष था। वहीं कुछ कठिन प्रश्नों के कारण मायूस दिखे। अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के प्रश्न काफी कठिन थे जिससे उनकी राह मुश्किल हो गई। अभ्यर्थियों ने बताया कि हिंदी, बाल मनोविज्ञान और सामाजिक अध्ययन के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे, लेकिन गणित विज्ञान और अंग्रेजी के सवालों ने उनके समीकरण बिगाड़ दिए। कई अभ्यर्थी कठिन प्रश्नों को देखकर परेशान हो गए। शुक्रवार को यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बने तक जूनियर स्तर की और दोपहर 2:30 बजे बजे से शाम पांच बजे तक प्राथमिक स्तर की परीक्षा हुई। जिले के विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *