प्रदेश मे अब माफियाओं की नही व्यापारियों की चलती है सरकार- पूरनलाल लोधी

बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने कहा कि प्रदेश मे अब माफियाओं की नही व्यापारियों की सरकार चलती है। प्रदेश का खजाना विकास के कामों के लिए मालामाल रहता है। सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि अब व्यापारी भी बड़े उपक्रम और उद्योग लगाने में हिचकते नहीं हैं। अफसरशाही पर भी बहुत हद तक लगाम लगी हुई है। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापार जगत हमेशा से सिर्फ राष्ट्र की उन्नति, नागरिकों का सम्मान और स्वाभिमान शीर्ष पर रखने की अपेक्षा करता रहा है। वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने गीता पैलेस व्यापार समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने युवाओं का आह्वान किया कि वह अब व्यापार के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करें। महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने गीता पैलेस व्यापार समिति के अध्यक्ष जसपाल पप्पी, महामंत्री ओंकार सिंह, कोषाध्यक्ष रजत गुप्ता व उपाध्यक्ष अजय मुखिया व इमरान खान को शपथ ग्रहण कराई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश खटवानी ने शेष निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान प्रकाश आयलानी, मुनव्वर खान, अशोक उपाध्याय, गोरस गुप्ता, प्रिंस बजाज, समीर कुमार, कमल बजाज, संदीप गुप्ता, इशरत खान, दिनेश कुमार शर्मा, अलीम खान, शशिंदर सिंह, संजीव चान्दना, राजीव अग्रवाल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *