बरेली। जनपद के थाना कैंट क्षेत्र मे डंडे से पीटकर पिता की हत्या करने के आरोपी बेटे को कैंट पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाकर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कैंट के गांव कांधरपुर में रहने वाले 55 वर्षीय काशीराम पर बुधवार रात उनके बेटे अमित ने डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल काशीराम की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इस मामले में उसकी बहन प्रीति ने अमित के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजन ने पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में जमानत न कराने के चलते अमित पिता से नाराज था लेकिन बाद में इस मामले में फैसला हो गया था। बुधवार रात शराब पीकर अमित घर पहुंचा तो पिता ने टोक दिया, जिस पर उसने डंडे से हमला कर दिया और उनकी मौत हो गई। कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाकर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।।
बरेली से कपिल यादव
