घर के अंदर 10 वर्षीय मासूम बच्चे की सर्प दंश से मौत

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव सोरहा मे घर के अंदर सर्प दंश से 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। गांव सोरहा निवासी सोहन लाल मौर्य ने बताया उनका घर गांव के बाहर है। गुरुवार की रात करीब 9 बजे उनकी 10 वर्षीय बेटी अंशिका मौर्य को सर्प ने पैर मे काट लिया। कुछ देर बाद जब वह बेसुध होने लगी और सर्प को बिल मे घुसते दिखने पर अहसास हुआ कि सर्प ने डस लिया है। बताया रात मे ही जिला अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कई लोगों के कहने पर झाड़ फूक करने वाले और जड़ी बूटी से इलाज कराने वाले के पास गए लेकिन वह ठीक नही हुई। शाम के समय उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लाडली मासूम की मौत से परिजन बहुत दुखी है। मां का रो रो कर बुरा हाल है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *