50 लाख रुपये की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार भी बरामद

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। दिल्ली से लेकर पंजाब व हरियाणा तक स्मैक तस्करी करने वाले तस्कर को किला पुलिस ने धर दबोचा। आरोपित किला क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर स्मैक बेंचा जा रहा था। मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने उसे पकड़ने का प्लान बनाया। मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो तस्करों को पकड़ा है। जिनके पास है। 500 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। किला पुलिस को काफी समय से क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने मुखबिर मुखबिर की सूचना पर थाना हाजा के गढ़ी चौकी के सामने सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर स्मैक तस्कर को पकड़ा है। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने अपने नाम फैजान पुत्र उस्मान, दूसरा अफजाल पुत्र अफसर थाना फतेहगंज पश्चिमी बताए। दोनों के पास से ढाई ढाई सौ ग्राम स्मैक बरामद की है। इसके साथ ही स्विफ्ट कार भी बरामद की है। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 लाख रुपए बताई गई है। कार को अभियुक्त फैजान चला रहा था। पुलिस ने बताया पकड़े गए स्मैक तस्कर बड़े कारोबारी है। पकड़ने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक राजकुमार तिवारी, उप निरीक्षक अजय कुमार, विकास यादव, सनी, कांस्टेबल रोहित और अंकित पवार शामिल रहे। बही फतेहगंज पश्चिमी स्मैक के लिए बदनाम हो चुका है। वहां स्मैक का बड़ा कारोबार है। फतेहगंज पश्चिमी में स्मैक कारोबार को लेकर तस्कर हत्या तक चुके है। बीते साल अफीम तस्करों ने मुखबिरी के शक में चार लाख की सुपारी देकर एक मेडिकल स्टोर कारोबारी की हत्या तक करा दी थी। स्थानीय पुलिस को कस्बे मे चल रहे स्मैक कारोबार की पूरी जानकारी है। कौन-कौन स्मैक का काम कर रहा है। इसकी भी भनक है। बावजूद इसके स्थानीय पुलिस स्मैक कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं करती। सूत्रों की माने तो इस कारोबार से पुलिस को मोटा मुनाफा होता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।