Breaking News

आज क्या कहती है आपकी राशि जानें

आज क्या कहती है आपकी राशि जानें

मेष —शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विरोध होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य में लापरवाही न करें। राजकीय सहयोग मिलेगा। रुके कार्य बनेंगे। पार्टनरों से अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृष —संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार व आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। तनाव रहेगा। सोच-विचारकर निर्णय लें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।

मिथुन— विद्यार्थी वर्ग को अच्छा मार्गदर्शन व सफलता मिलेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। आलस्य हावी रहेगा। मनोरंजन के प्रचुर अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क—- किसी का व्यवहार उत्तेजना पैदा कर सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भागदौड़ अधिक रहेगी। आय में कमी रह सकती है। स्वार्थी तत्वों से सावधानी आवश्यक है।

सिंह—- बिगड़ते काम बनने लगेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। चिंता बनी रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।

कन्या —रिश्तेदार व मित्र इत्यादि से मेलजोल बढ़ेगा। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। अच्छे निर्णय ले पाएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। फालतू खर्च होगा। पारिवारिक जन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद न करें।

तुला —व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्याधिक्य से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक—- विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी से समस्या उत्पन्न हो सकती है। कानून का पालन करें। बनते कार्यों में बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। फालतू खर्च होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय से संतुष्टि मिलेगी।

धनु— दूसरों पर अंधविश्वास न करें। सुख के साधनों पर व्यय होगा। लेनदारी वसूली के प्रवास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर —-राज मान मिलेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार तत्काल लाभ नहीं देगा। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। दूसरों पर विश्वास न करें।

कुंभ– बुद्धि के प्रयोग से हर तरह की समस्या का हल मिलेगा। सुख के साधनों पर खर्च होगा। तंत्र-मंत्र में झुकाव बढ़ेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय अनुकूल चलेगा। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। जल्दबाजी न करें।

मीन— शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भाग्य का साथ नहीं रहेगा। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *