बरेली। बिथरी चैनपुर विधानसभा मे समाजवादी प्रबुद्ध सभा के सम्मेलन में वक्ताओ ने भाजपा सरकार में हो रहे ब्राह्मण समाज पर अत्याचार व शोषण का विषय उठाया। सबने एक साथ संकल्प लिया कि एक जुट होकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाना है। प्रबुद्ध सभा के कार्यक्रम मे वक्ताओं ने अखिलेश यादव की सरकार में हुए विकास कार्यो पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान की भाजपा की योगी सरकार ने अखिलेश यादव सरकार के किये हुए कार्यो का सिर्फ फीता काटने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राजेश पारासरी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी रहे। कार्यक्रम में प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष अतुल पारासरी ने कहा कि वर्तमान मे देश की क्या हालत है यह किसी से छुपा नही है। महगाई अपनी चरम सीमा पर है और कहा भाजपा खुद को ब्राह्मण हितैषी बताती है वो कैसे हो सकती। जिस पार्टी ने हमारे पूजनीय भगवान परसुराम की जयंती पर छुट्टी ही रद्द कर दी। उन्होंने कहा अगर ब्राह्मण का कही सम्मान है तो सिर्फ समाजवादी पार्टी मे है। अब ब्राह्मण समाज अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में रविंद्र यादव, आदेश यादव गुड्डू, पी.के मिश्रा, नितिन गौड़, दीपक पाठक, ए.के शर्मा, करन सिंह पटेल, बिलाल खान, गजेंद्र कुर्मी, दीप्ति पांडेय, सिंटू पाठक, अनुज उपाध्याय, अंकुर शर्मा, सचिन पाठक, आकाश यादव, विपिन पाठक, सुखदेव शर्मा, कपिल गौड़, अतुल शर्मा, रामवीर शर्मा, गोपाल पाठक, साहिल पाठक, प्रशांत शर्मा, सुमित पारासरी, वाकेश शर्मा , रोहित शर्मा, निखिल पाठक सहित ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों शामिल हुए।।
बरेली से कपिल यादव