बरेली।शहर के थाना बारादरी क्षेत्र मे सट्टे के विवाद मे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह उसका शव नाग पंचमी मेला मैदान मे पड़ा मिला। इसकी जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के सिर मे गोली लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। शुक्रवार की सुबह थाना बारादरी क्षेत्र के गंगापुर निवासी 30 वर्षीय शिवम गुप्ता उर्फ चैंपी का शव नाग पंचमी मेला मैदान में पड़ा मिला। स्थानीय लोग टहलने गए तो इसकी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। शिनाख्त के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। मृतक की बहन निधि गुप्ता ने बताया कि उसका भाई पिछले लंबे समय से सट्टे का काम कर रहा था। चार साल से वह गंगापुर की रहने वाली विधवा महिला शीतल के साथ रिलेशनशिप मे रह रहा था। मृतक की मां मीनू सिकलापुर मे रहती है। जब उन्हें बेटे की मौत का पता चला तो कोहराम मच गया। शिवम के हत्या की सुई उसके दोस्त अजय की तरफ घूम रही है क्योंकि अजय के साथ में देखा गया था। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी हुई है। जल्द ही हत्या का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।।
बरेली से कपिल यादव