रामजीलाल सुमन का किया स्वागत

नवाबगंज, बरेली। बरेली से पीलीभीत जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व आगरा के सांसद रामजीलाल सुमन का सपाइयों ने कस्बे में पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत कर उन्हें संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंट किया। सांसद ने 15 नवंबर को आगरा में होने वाले दलित सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। इस दौरान सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि दलित सम्मेलन के माध्यम से वंचित और शोषित वर्गों की आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बड़ी तादाद में पहुंचने की अपील की।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *